बैतूल। विकास और गरीब कल्याण भाजपा का मूल एजेंडा है। इसी को लेकर केन्द्र और राज्य की सरकार काम कर रही है। जिसका परिणाम है गरीबो का जीवन बदल रहा है। भाजपा विकास को लेकर ही चुनाव में जनता के बीच जाएगी। उक्त विचार भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला कार्यालय विजय भवन में गंज व कोठीबाजार मंडल की बैठक में व्यक्त किए। बैठक में पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,सुभाष आहूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष वसंत बाबा माकोडे, नपाचुनाव प्रभारी कमलेश सिंह, मंडल प्रभारी राजेन्द्र मालवीय, मनीष माथनकर, वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, विक्रम वैद्य, पूर्व जिला महामंत्री मनीषसिंह ठाकुर, पूर्व बैंक अध्यक्ष विनय भावसार मंचासीन थे। श्री शुक्ला ने कहा कि 10 जून को बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत हमे बूथो पर प्रत्येक हितग्राही के घर घर जाकर संपर्क करना है। साथ ही उन्है केन्द्र व राज्य  सरकार की जनकल्याणकारी योजना बताना है। पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लडता है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जिसे भी पार्टी प्रत्याशी तय करे उसके पक्ष में काम करे और जिताएं। श्री खंडेलवाल ने कहा कि जनता  के बीच जाने में हमे किसी तरह का संकोच नही बल्कि गर्व है। केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार लगातार लोक कल्याण और विकास कार्य कर रही है। आवश्यकता इस बात की है कि सरकार की उपलब्धियां हम जनता तक कैसे पहुंचाए। उन्होेने कहा कि 10 जुन का अवसर हमारे लिए महत्वपूर्ण है। बूथ विजय संकल्प अभियान के माध्यम से हम घर घर जाकर योजनाआंे की जानकारी दे सकते है। श्री खंडेलवाल ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओ से आग्रह किया। बैठक को पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, नपा चुनाव प्रभारी प्रभारी एवं जिला महामंत्री कमलेश सिंह, गंज मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष राजेेन्द्र मालवीय ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन प्रमोद राठौर और आभार मनीष माथनकर ने व्यक्त किया। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *