• अतिक्रमण कर भूमि पर रखे व्यापारी ने लाखों के पाइप

आमला। नगर के शनिचरा बाजार स्तिथ गायत्री मेडिकल के समीप हार्डवेयर व्यापारी के सामान में आग लग गई.शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बोर के लिए उपयोग में लिये जाने वाले पाइपो में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी.दुकान के संचालक रामकिशोर प्रजापति आग की सूचना लगते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. वाहन आता जब तक लोगो ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सफल नही हो पाए जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक बहुत नुकसान हो चुका था.व्यापारी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पहुचकर शिकायत की है.

सरकारी जगह पर कब्जे के लिए तो नही हुई आगजनी

बताया जाता है कि जिस जगह पर माल रखा हुआ था उस पर अनाधिकृत कब्जे को लेकर वहां कुछ गरमा-गर्मी चल रही थी,,जिस वजह से भी इन कारणों को नकारा नही जा सकता है चुकी वो जमीन सरकारी है लेकिन व्यापारी द्वारा माल रखकर वहां अतिक्रमण करने की बात सामने आ रही थी.चर्चा यही है कि द्वेष पूर्वक यह कृत्य किया गया हो जिससे व्यपारी अपना माल वहां ना रखे.हालांकि व्यापारी द्वारा पुलिस को शिकायत कर दी गई है जिसकी जांच के बाद ही पता चलेगा कि आग किसने लगाई और क्यो लगाई होगी.हाल फिलहाल व्यापारीयो द्वारा अतिक्रमण की जगह पर रखे हुए माल में आग लगाने वाले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.अब जगह सरकारी हो या निजी वारदात तो हुई है लेकिन अब इसमें पुलिस की जरूर माथापच्ची होना है.।

उल्टा चोर कोतवाल को डाटे

पाइपों की आगजनी के पूरे मामले में एक कहावत चरितार्थ होती दिखाई दे रही है जिसमे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे यह है की व्यापारी का लाखो के बेशकीमती सामग्री लापरवाह तरीके से सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर आखिर क्यों पड़ा हुआ था और कबसे पड़ा हुआ था।नगर में यह बात छिपी नही है की उक्त व्यापारी के पास नजूल पट्टे पर एक लम्बी चौड़ी दुकान भी मेंनमार्केट में है।चर्चा है  कि जिस जगह पर यह पाइप रखे गए थे उस जगह पर कब्जे के लिए अन्य व्यापारी भी प्रयासरत थे।जिससे यह आगजनी की घटना को इंकार नही किया सकता हालांकि व्यापारी संघठन द्वारा पूरे मामले में उचित कार्यवाही की मांग की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *