उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वे करीब एक महीने से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। उनकी पार्थिव देह को आज पैतृक गांव लाया जाएगा। बता दें कि पिछले कुछ समय से उनकी हालत काफी गंभीर थी और वरिष्ठ डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी।

जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के पिता 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट को किडनी और लीवर की समस्या थी। उन्हें गंभीर हालत में बीते 13 मार्च को एम्स में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन पहले से उनकी सेहत में लगातार गिरावट आ रही थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10.40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अब उनकी पार्थिव देह पैतृक गांव लाया जा रहा है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम योगी ले रहे थे मीटिंग

बता दें कि जिस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिता के निधन की सूचना दी गई उस समय वे कोरोना संकट पर बनी टीम 11 की मीटिंग कर रहे थे। खबर मिलने के बाद भी मीटिंग को रोका नहीं गया। फिलहाल उनके पिता के पार्थिव देह को पैतृक गांव लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

फॉरेस्ट रेंजर थे पिता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हुए थे। उसके बाद से ही वे अपने गांव में रह रहे थे। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बचपन में ही अपना परिवार छोड़ दिया था। वे तब गोरखपुर महंत अवैद्यनाथ के पास चले गए थे। बाद में योगी आदित्यनाथ ने महंत के रूप में अवैद्यनाथ की जगह ली।

बहरहाल अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी के पिता की हालत गंभीर बनी हुई थी। वे दिल्ली एम्स के एबी 8 वार्ड में भर्ती थी। गेस्ट्रो विभाग के डॉ. विनीत आहूजा की टीम अगुवाई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में जुटी थी रविवार को उनकी डायलिसिस भी कराई गई थी, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना कम कर दिया था और ऐसे में उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर पर रखा था। पर सुबह करीब पौने 11 बजे उन्हें अंतिम सांस ली।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *