
चिचोली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की संगठनात्मक बैठक का आयोजन मंगलवार को नगर के सामुदायिक मंगल भवन में भाजपा के जिला अध्यक्ष बाबला आदित्य शुक्ला नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पेठे , ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव की उपस्थिति में आयोजित हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि गांव के विकास के लिए सुयोग्य प्रत्याशियों के साथ भाजपा के नीतियों को जानने वाले को चुनने से ही गांव का विकास होगा। पार्टी सभी कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाकर संगठन तरीके से जीतने वाले कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारेगी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पूरे विकास खंड में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पूरी लगन के साथ मेहनत करने की आवश्यकता है।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पैठे ने कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन सत्ता मात्र के लिए नहीं तो राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर ले जाने के लिए कार्य कर्ता है l जिसके प्रथम इकाई पंचायत जनपद और जिला पंचायत है संगठन की मेहनत से जनप्रतिनिधियों की जीत सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संतोष मालवीय पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह जनपद अध्यक्ष चिरंजीलाल कावड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष ग्रामीण राजन यादव नगर मंडल अध्यक्ष उमेश पैठे जनपद उपाध्यक्ष शंकर चडोकर जिला पंचायत सदस्य शक्ति धुर्वे जिला मंत्री कांति यादव नगरपालिका उपाध्यक्ष मुकेश मालवीय माजी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गुड्डू कहार युवा पिछड़ा वर्ग की जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सोनी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कपिल बंशकार युवा मोर्चा जिला महामंत्री संतोष टेकाम युवा मोर्चा युवा मंत्री अमन आंवलेकर अंकित वर्मा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पुनीत राठौर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील नागले भाजपा पार्षद संजय आंवलेकर शांतिवन गोस्वामी अमन कुशवाहा मनीष सोनी गोलू देशमुख शिव यादव संतोष यादव पप्पू राठौर माखन सोनी हर्ष आर्य अंशु राठौर अखिलेश नाना राठौड़ संतोष यादव राम गोस्वामी विक्रत चौहान सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।