• मकान का ताला तोड़ उड़ाए जेवर

आमला। बोड़खी में टंडन कैम्प के पीछे मंगलवार को चोरी की घटना हो गई। बसंत विजयकर ने बताया कि वे परिवार सहित रिश्तेदारी में बाहर गए थे। घर में ताला लगा हुआ था। मंगलवार की रात किसी ने ताला तोड़ कर घर में चोरी कर ली। दूसरे दिन पड़ोसियों से घटना का पता चलने पर आमला वापिस आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर दो अलमारियों के ताले टूटे थे और उसमें रखा सामान बाहर पड़ा था। अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, कान के झुमके, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी का सिक्का सहित जेवर गायब थे। जिसकी आमला पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
आज जिला एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। एफ एस एल टीम के प्रभारी फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एसआई आबिद अंसारी ने बताया कि 2-3 व्यक्ति चोरी में शामिल थे। जो बाउंड्री कूदकर दाखिल हुए। अलमारी पर कुछ फिंगरप्रिंट मिले है, जो 18 साल से ऊपर के वयस्क व्यक्ति के है। अन्य जांच कर रिपोर्ट पुलिस को सौंपी जाएगी।
आमला थाने के जांच अधिकारी एएसआई पंचम सिंह उइके ने बताया कि कल रिपोर्ट प्राप्त हुई थी आज बैतूल से एफ एस एल टीम पहुंची है और जांच कर रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *