सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने करीब 50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ने वार्ड 22 सुभाष नगर में 16.80 लाख रुपए से होने वाले पेविंग ब्लाक फिक्सिंग एवं वार्ड 32 में 8 लाख से होने वाले पेविंग ब्लाक फिक्सिंग कार्य का भूमि पूजन किया। इसी तरह वार्ड 1 में 14  लाख से सीसी रोड एवं 15.80 लाख से आरसीसी रिटर्निंग वाल एवं वार्ड 6 में 13 लाख से आरसीसी नाली के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर सभापति बबलू वामनकर, रश्मि बारंगे, अशोक बारंगे, नेहरू बेले, शांति पाल, राहुल पाटिल, भूपेंद्र चौहान, सतीश भारद्वाज, दीपक यादव विक्की सिंह महेंद्र भारती, संतोष वर्मा, छविराम डोंगरे, सहायक यंत्री डीके जैन, उपयंत्री नितिन नितिन मीणा, कमल बिहारे, सुनील सहारे, सतीश चौरे सहित अन्य वार्ड वासी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *