इंदौर में कोरोना से अब तक 50 की जान गई, महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश मौत के मामले में दूसरे नंबर पर

Estimated read time 1 min read
  • मध्य प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1407 पहुंचा, इसमें अकेले इंदौर में 890 कोरोना पॉजिटिव
  • मुंबई में अब तक 126 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा, जबकि प्रदेश में यह आंकड़ा 212 तक पहुंचा

इंदौर. मध्य प्रदेश में सबसे संक्रमित शहर इंदाैर में काेराेना से माैताें का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। रविवार काे काेराेना संक्रमित एक पुलिस अफसर की मौत के बाद इंदौर में यह आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया। मौत के मामले में मध्य प्रदेश (72) महाराष्ट्र (212) के बाद दूसरे नंबर पर है। शहर की बात करें तो इंदौर, मुंबई (126) के बाद दूसरे नंबर पर है। रविवार को गुजरात में 5 लोगों ने दम तोड़ा। राजस्थान और हरियाणा में एक-एक मौतें हुईं। इसके साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 538 पर पहुंच गया। मुंबई में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2268 है। जबकि, इंदौर में अब तक 890 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

कोरोना संक्रमित टीआई ने भी दम तोड़ा
45 वर्षीय थाना प्रभारी देवेंद्र चंद्रवंशी की शनिवार रात 2 बजे मौत हो गई। इंस्पेक्टर जूनी थाने के प्रभारी थे। वे पिछले 19 दिन से अरविंदो अस्पताल में भर्ती थे। चंद्रवंशी की पहली कोरोना रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बाद में 13 और 15 अप्रैल की रिपोर्ट निगेटिव आईं। अस्पताल प्रबंधन के प्रमुख डॉ. विनोद भंडारी का कहना है कि चंद्रवंशी की मौत का मुख्य कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म है। रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलनी थी। इंदौर के सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने कहा है कि चंद्रवंशी की मौत कोरोना के आंकड़ों में ही दर्ज होगी। टीआई के साथ तैनात रहा एएसआई भी संक्रमित हैं। भाजपा के पूर्व पार्षद की मौत के बाद उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब तक इंदौर में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।

दो डॉक्टरों की भी कोरोना से जान गई
9 अप्रैल को काेराेना संक्रमण से रूपराम नगर में रहने वाले 62 वर्षीय डाॅ. शत्रुघ्न पंजवानी जनरल फिजिशियन की मौत हो गई। वे प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे। इसके अगले ही दिन पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चौहान (62) की भी मौत हो गई। चौहान कुछ समय से बीमार थे और अरबिंदो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। एक उद्योगपति की भी कोरोना से मौत हो चुकी है।

16 अप्रैल को एक ही दिन में 8 मौतों की पुष्टि
कोरोना संक्रमण से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 16 अप्रैल को सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया था। दिल्ली और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सैंपल की रिपोर्ट में 244 नए मरीज मिले। वहीं, 8 लोगों की मृत्यु भी हुई थी। इसमें सराफा बाजार के दो व्यापारी भाई शामिल थे। मृतकों में खजराना निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सुदामा नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, जवाहर मार्ग निवासी 52 वर्षीय पुरुष, जवाहर मार्ग के ही 62 वर्षीय बुजुर्ग, खजराना के 52 वर्षीय पुरुष, गुमश्ता नगर निवासी 63 वृद्धा, सिद्धिपुरम निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग, लालबाग निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग शामिल थे।

25 मार्च काे पहली मौत, सबसे कम 32 और सबसे ज्यादा 80 साल के बुजुर्ग की जान गई
कोरोना से इंदौर में पहली मौत 25 मार्च को हुई थी। रानीपुरा निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ा था। महिला को कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं, इसलिए हालत बिगड़ गई थी। वहीं, नेहरू नगर निवासी 30 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गंभीर हालत होने के कारण उसने भी दम तोड़ दिया था। वहीं, सिद्धिपुरम निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग की भी दो दिन पहले मौत हो गई थी।

मध्य प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा

जिलामृतकों की संख्या
इंदौर50
भोपाल06
उज्जैन06
देवास05
खरगाेन03
मंदसौर01
छिंदवाड़ा01

मध्य प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1407 पहुंचा

इंदौर890
भोपाल214
खरगोन43
खंडवा32
उज्जैन31
बड़वानी24
होशंगाबाद24
धार21
जबलपुर20
देवास19
मुरैना16
विदिशा 13
रतलाम09
मंदसौर08
रायसेन07
आगर06
ग्वालियर06
शाजापुर05
छिंदवाड़ा04
श्योपुर04
आलीराजपुर03
सागर 02
शिवपुरी02
राजगढ़01
टीकमगढ़01
बैतूल01
अन्य राज्य01

इंदौर में अब तक 71 संक्रमित ठीक होकर घर लौटे

राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में अब तक 131 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर लौट चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा 71 लोग इंदौर के हैं। इसके बाद भोपाल में 31, मुरैना में 7, जबलपुर और ग्वालियर में 6-6, उज्जैन में 5, खरगोन में 3 और शिवपुरी में 2 संक्रमित पूरी तरह से ठीक हुए। उधर, इंदौर में 23, शाजापुर में 3, जबलपुर, देवास और रतलाम में 1-1 मरीज की हालत गंभीर है। प्रदेश में अब तक 442 कंटेनमेंट एरिए घोषित किए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा 165 इंदौर और 131 भोपाल में हैं।  

More From Author

+ There are no comments

Add yours