सारनी। लोनिया पंचायत के बिकलई गांव में ग्रामीणों को पानी की सुविधा हो इसको देखते हुए। हैंड पंप लगाने के लिए बोर का काम प्रारंभ किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के अथक प्रयासों से बिकलई गांव के ग्रामीणों को पानी की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे, ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव ,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि गिरते जलस्तर के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती थी।  इसको लेकर लगातार क्षेत्रीय विधायक से चर्चा की गई। अंततः विधायक  के अथक प्रयासों के बाद बिकलई गांव में ग्रामीणों को हेडपंप की सौगात मिलने जा रही है। जिससे पूरे ग्रामीण क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों की माने तो हेड पंप के लगने से अब उनकी पानी की समस्या काफी हद तक हल होगी सभी ग्राम वासियों ने विधायक जी का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *