- बैतुल मोरखा सड़क का निर्माण जगह जगह अधूरा
- आवाजाही करने वाले को हो रही परेशानी

आमला। बैतुल से मोरखा ग्राम तक 72 की मी सड़क की लागत सवा करोड़ रुपये थी जिसमे आमला से बोरदेही मोरखा तक सड़क का कार्य पूर्ण किया गया लेकिन बोरदेही रेलवे अंडर ब्रिज से मुख्य सड़क तक का अधूरा छोड़ दिया गया ।वही दूसरी ओर शहर से बैतुल तक 2 स्थानों पर सैकड़ो मीटर सड़क का कार्य अधर में लटका हुआ है जबकि सड़क का निर्माण कर रही एम के सी गुजरात अपने सारे संसाधन लेकर 2 साल पहले जा चूंकि है । ग्राम बरसाली ,खेड़ला जोड़ पर कार्य अधूरा है जिससे आए दिन मार्ग पर दुर्घटनाए होती है ।नागरिक संतोष पांडे ने बताया बरसाली ,जोड़ के पास आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाओं के शिकार होते है अधूरी सड़क ख़स्ताहाल और पूरी तरह उबड़ खाबड़ है ।इसके अलावा बैतुल आमला की दूरी इस सड़क से महज 22 की मी है और हाइवे से दूरी 40 की मि पड़ती है जिसके चलते हजारो लोग इस सड़क से ही आवाजाही करते है ।शहर के शिव साहू ने बताया कि अपूर्ण सड़क लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है बारिश में तो मार्ग कच्चा होने से गड्ढे और दलदल नुमा था जहाँ बड़े वाहन फस जाते थे लेकिन ऐसी स्थिति में भी विभाग द्वारा कोई मरम्मत नही की गई और न कोई ठोस सामग्रियों को भरकर समतलीकरण किया गया ।मालेगांव के सरपंच सुकू यादव ने बताया बोरदेही में अधूरी सड़क से आए दिन दुर्घटनाए होती है गिट्टियां उचककर वाहन चालकों को लगती है वर्तमान समय मे जमकर धूल मिट्टी उड़ती है ।जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडता है ।
लगेज वाहन सहित खनिज वाहनों की बड़ी आवाजाही
गौरतलब होगा की मिलानपुर स्थित टोल बचने के लिए सैकड़ो छोटे बड़े लगेज वाहन जो बैतूल रोजाना परचून सामग्रियो को लेकर आवाजाही करते है व अनाज मंडी ले जा रहे वाहन भी इस सड़क का ही उपयोग कर रहे है जिसके कारण मार्ग में आवाजाही ओर बढ़ गई है एवं रेत व गिट्टी ले जाने वाले खनिज के बड़े वाहन भी इसी मार्ग पर धड़ल्ले से उपयोग कर रहे है ।और लगातार चल रहे बड़े वाहनों के कारण अधूरी सड़को पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ।
इनका कहना है
अधूरी सड़क के लिए विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।
आर के विश्वकर्मा
उपयंत्री पी डब्लू डी विभाग आमला
+ There are no comments
Add yours