पेयजल को तरसे हसलपुर पंचायतवासी

Estimated read time 0 min read
  • नलजल, जलजीवन योजना में 1 करोड़ खर्च ,बंद पड़ी नलजल की पाइप लाइने

आमला। शहर से सटे बोडखी पंखा सड़क पर स्थित ग्राम पंचायत हसलपुर के ग्रामवासी पेयजल के लिए परेशान है आलम यह है की पंचायत के ग्रामीणों को दूरदराज खेतो के कुओं हेडपम्पो व टेंकरो से पेयजल लाना पड़ रहा है ग्राम में लगे अधिकत्तर हेंडपम्प भी हवा उगल रहे है वाटर लेवल नीचे जाने से हेंडपम्प भी दम तोड़ चुके है ।जिसके कारण लोगो को निजी पानी के साधनों से ही पानी का जुगाड़ करना पड़ रहा है ।ग्राम के लोगो ने पँचायत के पूर्व सरपंच व वर्तमान प्रधान सचिव रोजगार सहायक पर भारी लापरवाही करने के आरोप भी लगाए है।
ग्राम के वार्ड क्रमांक 10 में बीते 5  से 6 वर्ष पूर्व 40 लाख की पाइपलाइन नलजल योजना में डाली गई थी जिसके बाद लाखो की राशि पेयजल आपूर्ति के लिए पूर्व सांसद विधायक निधि से भी पंचायत को दी गई लेकिन नतीजा सिफर ही रहा वही वर्तमान में जलजीवन योजना अंतर्गत ग्राम पीएचई विभाग द्वारा पाइपलाइन ट्यूबबेल खनन व अन्य कार्य करवाए गए लेकिन इस योजना से भी अभी तक ग्राम में पेयजल वितरण की कोई व्यवस्था नही की गई है । और पीएचई विभाग द्वारा योजना अंतर्गत जो पाइप लाइन बिछाई गई वह भी बंद है और ग्राम के काफी मोहल्लों और वार्डो में नलकनेक्शन दिए ही नही गए है।
ग्राम पंचायत के सुभाष विश्वकर्मा ,रवि पवार ,कृष्णा पारखे ,राजेन्द्र मालवीय,विक्की बचले ने बताया ग्राम पंचायत द्वारा बीते कुछ वर्षों में पेयजल योजना के नाम पर लाखों खर्च किया गया लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है लोगो को पाइप से पानी ही नही मिल रहा है।पँचायत के विनोद वानखेड़े ने बताया उनके वार्ड क्रमांक 10 के मोहल्ले में मंगल भवन से  आईटीआई भवन तक नलजल योजना में 40 लाख व्यय के बाद  पाइप लाइन वर्षो पहले बिछाई गई जो आज तक शुरू ही नही हुई और नई योजना जलजीवन अंतर्गत इस वार्ड में पाइप व नलकनेक्शन लगाए ही नही गए ।जिससे भीषण गर्मी में बच्चों सहित युवा बुजुर्गों महिलाओं को पेयजल लाने मशक्कत करनी पड़ रही है।

जलजीवन योजना की पाइप लाइन दबाई सड़क किनारे
ग्रामीणों ने वर्तमान में पंचायत जलजीवन योजना अंतगर्त हो रहे कार्य मे भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप लगाया है ।उनका कहना की नियमानुसार पाइप को 1 मीटर जमीन में नीचे दबाना था लेकिन ठोस भूमि पाठा होने का हवाला देकर पीएचई के ठेकेदार ने ऊपर से पाइप दबाकर बिछा दी जबकि ब्रेकर व अन्य संसाधनों से पाइप खुदाई के बाद नीचे बिछाना था ।और तो ओर कालेज व पंचायत कार्यालय के कच्चे मार्ग किनारे पाइप लाइन पर पत्थर रखकर वाल फिटिंग कर डाले ।जबकि वह पाइप लाइन भारी वाहनों की आवाजाही से टूट जाएगी।गौरतलब होगा हसलपुर ग्राम पंचायत द्वारा टैंकर उपलब्ध होने के बाबजूद ग्राम में पेयजल वितरण नही करवाया जा रहा है जबकि सरकारी टैंकर को निजी उपयोग हेतु दे दिया जाता है ।

इनका कहना है
नलजल योजना व वर्तमान में पीएचई की जलजीवन योजना की लागत की जानकारी मुझे नही है तथा पँचायत में पाइप लाइन वर्तमान में बंद है।
सचिव

More From Author

+ There are no comments

Add yours