बैतूल। लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में बवाल के बाद रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट पर रोक लगा दी गई। यहां रात में 2 पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस को आकर मामला संभालना पड़ा था। बताया जा रहा है कि स्टेडियम में बैठने की बात को लेकर विवाद हुआ था। लोगों ने पत्थरबाजी भी शुरू कर दी थी। इसके बाद मैच रोक दिया गया।

दर्शक दीर्घा में बैठे युवकों के बीच बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। जिसके बाद एक पक्ष के के युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरों की बारिश होने लगी। विवाद के बीच पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदार भी दुकान बंद कर भागने को मजबूर हो गए।

2 थानों के पुलिस बलों ने कंट्रोल की सिचुएशन
शहर के 2 थानों से पहुंची पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर सिचुएशन कंट्रोल करने की कोशिश की। पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। पत्थरबाजी तो रुक गई, लेकिन सैकड़ों युवक तब भी आपस में उलझ रहे थे। विवाद बढ़ते देख SAF के जवानों को भी बुला दिया गया। जिन्होंने आते ही भीड़ को तितर-बितर कर दिया। 1 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सिचुएशन कंट्रोल कर ली।

टूर्नामेंट पर रोक लगा दी। घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। इसी कारण किसी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। टीआई अपाला सिंह ने बताया अब कोई भी रात्रिकालीन मैच नहीं होंगे। नगर पालिका इन टूर्नामेंट की परमिशन नहीं देने को लेकर लेटर भी भेज दिया है। आयोजकों ने 6 ओवर के बाकी बचे मैचों के लिए नगर पालिका से परमिशन मांगी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *