- 8 की मी के अंदर की शालाओ को किया जाएगा मर्ज
आमला। नगर के एक्सीलेंस स्कूल परिसर में सीएम राइज अंतर्गत निर्माण होने वाले स्कूल भवन के लिए टीम द्वारा सर्वे किया गया है जिसमे ससाबड़ पंचायत के ग्राम मोरनढाना की भूमि का नाप करवाया गया है ।एक्सीलेंस स्कूल प्राचार्य वसंत निम्जे ने बताया की सीएम राइज योजना अंतर्गत तीन मंजिला स्कूल बिल्डिंग ब्लॉक में निर्माण होना है जिसके लिए एफको कंपनी की टीम जिसमे उपयंत्री व अन्य कर्मचारी शामिल थे वही राजस्व दल व शिक्षा विभाग के उपयंत्री द्वारा बिल्डिंग हेतु शासकीय रिक्त भूमि का नाप करवाया गया जिसमें स्कूल भवन निर्माण हेतु भूमि राजस्व रिकार्ड के अनुसार नापी गई ।वही आवागमन हेतु रास्तो का निरीक्षण भी किया गया। वही स्कूल भवन में छात्रों को स्पोर्ट्स टीचर,सब्जेक्ट टीचर,कम्यूटर प्रशिक्षण ,सहित खेल मैदान व्यायाम की सुविधाएं मिलेंगी सीएम राइज के तहत स्कूल में कुल टीचरों सहित 75 लोगो का स्टाफ रोजाना रहेगा।
8 की मी दूरी के 19 स्कूल होंगे शामिल
प्राचार्य बसंत निम्जे ने बताया सीएम राइज स्कूल में 8 की मी के 19 स्कूलों को मर्ज किए जाएगे जिनमे नगर के सभी प्राथमिक शाला ,मिडिल शाला शासकीय स्कूलों के अलावा ग्राम नांदपुर, रमली, अंधारिया, ससाबड, मोरनढाणा, ससाबड ढाणा, हसलपुर, वल्लाचाल, बडईचाल, कनोजिया, काजली ग्राम की शालाए शामिल है और नर्सरी शाला भी स्कूल में रहेगी और इन ग्रामो के शासकीय स्कूलों के छात्र छात्राओं की आवाजाही हेतु बस सुविधा रहेगी। सभी ग्रामो के मर्ज स्कूलों के छात्रों को स्कूल आने जाने बस की सुविधाएं समय अनुरूप रखी जाएगी।
पहले एक्सीलेंस स्कूल परिसर भूमि की गई थी चिन्हित
बीते कुछ माह पूर्व सीएम राइज बिल्डिंग हेतु एक्सीलेंस स्कूल परिसर भूमि को चिन्हित किया गया था। जिसमे एक्सिलेंस स्कूल परिसर में बने पुराने भवन डिस्मेंटल करने की बात कही गई थी जिसमे लेब भवन, शाला भवन ,बीईओ कार्यालय सहित अन्य भवन शामिल थे दूसरी ओर बीच परिसर में झूल रहे बिजली सप्लाई तारो सहित इलेवन केवी लाइन को हटवाने की प्रोसेस के लिए कहा गया था।शिक्षा विभाग के उपयंत्री आर पी पवार ने बताया स्कूल बिल्डिंग भवन निर्माण हेतु लेआउट प्रक्रिया अंतर्गत सर्वे कार्य किया था जिसमे नजूल विभाग की भूमि का भी नाप भी करवाया गया था।लेकिन आवाजाही हेतु चौड़े मार्ग की प्रमुख समस्या थी। वर्तमान में सिंगल सड़क है वह 15 फिट से कम है ।तथा स्कूल परिसर से लगी भूमियों पर लोगो ने पक्के अतिक्रमण कर रखे है। जिसके बाद फिर ग्राम मोरनढाना में स्कूल भवन हेतु शासकीय भूमि को चिन्हित किया गया ।
+ There are no comments
Add yours