सारनी‌। पाथाखेड़ा क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों में कार्यरत ठेका श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं का समाधान नहीं होने से ठेका श्रमिकों में रोष उत्पन्न हो रहा है। जिसको ध्यान में रखते हुये भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ पाथाखेड़ा क्षेत्र ने मुख्य महाप्रबंधक से मांग की है कि यदि 14 दिनों के भीतर ठेका श्रमिकों की अधोलिखित समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। तो 14 दिनों के उपरांत क्षेत्र की समस्त इकाईयों में ठेका श्रमिकों द्वारा कार्य बाधित किया जायेगा। जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार स्थिति की पूर्ण जवाबदारी क्षेत्रीय प्रबंधन की होगी। वही भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रमोद सिंह तथा महामंत्री ओमकार शुक्ला ने बताया कि मृत ठेका कामगार को वेकोलि प्रबंधन द्वारा लिखित में दिया गया था कि 15 लाख रूपये की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन आज दिनांक तक किसी तरह की कोई भी राशि संबंधित ठेका मजदूर के परिवार को उपलब्ध नहीं कराई गई है। जिससे ठेका श्रमिकों में बड़ी मात्रा में आक्रोश उत्पन्न है। इसके साथ ही समस्त ठेकेदारी कामगारों को सीएमपीएफ नम्बर दिया जाये एवं उसकी एक प्रति ठेका कामगारों को दी जाये। तवा वन खान के कार्यालय आदेश क्रं. 119, दिनांक 02/05/2022 में उल्लेखित कार्य आदेश की एक प्रति संघ को उपलब्ध करवाई जाये। समस्त ठेकेदारी कामगारों को प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल कार्ड प्रदान किया जाये। समस्त ठेकेदारी कामगारों को पेमेन्ट स्लीप दी जाये। ठेकेदारी कामगारों को कार्य के दौरान चोटग्रत होने पर स्थाई कामगार की तरह सुविधाएं प्रदान की जाये। ठेकेदारी कामगार की कार्य के दौरान मृत्यु होने पर स्थाई कामगार की तरह अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जाये। क्षेत्र में हाईपावर कमेटी की अनुशंसाओं का पालन करवाया जाये। क्षेत्र की सभी इकाईयों मे टेकेदारों को कार्य हेतु दिये गये सभी वर्क आर्डरों की प्रति संघ को प्रदान की जाये। अगर हमारी मांग को वेकोलि प्रबधंन अनदेखा करता है। भारतीय कोयला मजदूर महासंघ पाथाखेडा बड़े आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *