युवक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, प्रशासन ने चलाया वाटर केनन

Estimated read time 0 min read

आमला। ब्लाक में लगातार हो रही बिजली कटौती और अधिक बिजली बिल को लेकर बुधवार सुबह 11 बजे से युवक कांग्रेस द्वारा तहसील कार्यालय से बिजली कार्यालय तक पैदल रैली निकाली गई और बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे के नेतृत्व में युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुड़े एव कार्यकर्ताओ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था युवक कांग्रेस द्वारा तहसील कार्यालय पर एकत्र होकर मेन मार्किट से जनपद चौक होते हुए बिजली कार्यालय पहुचे युवक कांग्रेस ने इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एव ऊर्जा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की युवक कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे ने कहा कि प्रदेश की निकम्मी सरकार किसानों और आम जनता के साथ छलावा कर रही है । जहाँ ग्रामीण क्षेत्रो में 8 से 10 घण्टे बिजली देने का प्रावधान है वहां किसानों को मुश्किल से 4 घण्टे भी बिजली नही मिल पा रही है । क्षेत्र के किसान अपनी फसलों पर ही निर्भर रहते है । लेकिन पर्याप्त बिजली नही मिलने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है । और क्षेत्र का गरीब किसान और गरीब होता जा रहा है । जहाँ एक ओर सरकार द्वारा किसानों को बिजली नही दी जा रही है । तो वही किसानों को ऋण भरने के लिए मजबूर किया जा रहा है । जिसके कारण क्षेत्र के किसान आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है । युवक कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौपे ज्ञापन में मांग की है कि ब्लाक में विगत 3 माह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है । और क्षेत्र की आमजन को अधिक बिजली बिल थमाए जा रहे है । क्षेत्र में अधिकतर किसान है जोकि सिर्फ खेती पर ही निर्भर है लेकिन बिजली विभाग द्वारा प्रदेश की शिवराज सरकार के इशारे पर क्षेत्र के किसानों की बिजली कटौती एवं अधिक बिजली बिल देकर प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है जिससे क्षेत्र की आम जनता और किसान काफी परेशान है युवक कांग्रेस ने मांग की है कि आमला ब्लॉक में बड़े हुए बिजली बिल माफ कर क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती बंद कर आमजन को राहत प्रदान की जाए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष यशवंत हुड़े , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ,जिला कांग्रेस मंत्री वीरेंद्र बर्थे  , पूर्व नपा उपाध्यक्ष शाबिर शाह , सेवादल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा , सेवादल अध्यक्ष शहर शेख आबिद , सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र परमार , किसान कांग्रेस अध्यक्ष रविकांत उघड़े , शिवा यादव , धन्ना यादव , युवक कांग्रेस बोरदेही ब्लाक अध्यक्ष सुभम साहू , मोंटू सोनी , सन्नी मंडल , सहित आधा सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रशासन ने चलाया वाटर केनन

युवक कांग्रेस द्वारा आज के प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिजली कार्यालय के सामने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का पुतला दहन करने की कोशिश की पुतला दहन ना हो सके इसके लिए प्रशासन को वाटर कैनन का सहारा लेना पड़ा और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बिजली कार्यालय के सामने एवं जनपद चौक पर जमकर वाटर कैनन चलाया गया

More From Author

+ There are no comments

Add yours