चिचोली। बंसल कंपनी के वाहन डंपर जेसीबी मशीन और अन्य मशीन धड़ल्ले से स्पिरिट से चिचोली नगर में से और गांव में से आना जाना कर रही है जो आने वाली दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रही है इसके पहले भी डंपर चालको को और उनके मैनेजर को छेत्र के कुछ जागरूक नागरिकों द्वारा शिकायत की गई थी कि डंपर पूरे शहर में बोहत ही स्पिरिट  से ओर गिट्टी गिराते हुए पूरे सडक में चल रहे हैं जिससे आने जाने वाले वाहनो  से गिट्टी उछलकर आस पास में खड़े लोगों पर दुकानदारों पर उछल रही है  यहां पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है पत्रकार और सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने बताया की मैंने 10. 15 दिन पहले बंसल कंपनी के मैनेजर कैलाश से दूरभाष पर  बात की थी ओर जानकारी दी थी कि  कृपया वाहन की गति व ओवरलोडेड मटेरीयल में सुधार लाया जाए और आपकी गाड़ियां जगह जगह पर लोगों को आगे पीछे से दुर्घटनाग्रस्त कर दे रही है ओर भाग जा रहे है इसके पहले भी राज एक्सप्रेस के संवाददाता मनोज सातनकर के द्वारा भी पुलिस थाने में शिकायत लिखवाई थी उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पाई है कल दिनांक 17.5.2022 दिन मंगलवार को भी खेड़ी नांदा जोड़ पर भी बंसल कम्पनी के छोटे डीजल टेंकर ने बैतूल बाजार के राठौर परिवार का चिराग उजाड़ दिया उनका परिवार में एक बेटी और बेटा ही था कृपया यहां के जनप्रतिनिधि तहसीलदार महोदय चिचोली के टीआई साहब से ग्रामीणजनों ने उचित कारवाही की मंाग कि है कि इसको संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्यवाही की जाए अन्यथा चिचोली ब्लॉक कांग्रेस सेवादल इसको लेकर जल्द ही चिचोली में रोड पर चक्का जाम करने पर बाध्य होंगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *