प्रदेश के ओजस्वी मुख्यमंत्री ने आज भोपाल से मिशन नगरोदय के तहत 21,000 करोड़ रुपए के विकास कार्यों तथा हितलाभों का वितरण किया गया

Estimated read time 0 min read

सारनी। जिला स्तर पर सारनी में आयोजित कार्यक्रम मे आमला सारनी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे,नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नगरपालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, नेता प्रतिपक्ष संजय अग्रवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विधायक प्रतिनिधी रंजीत सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम,सांसद प्रतिनिधि दशरथ सिंह जाट,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा, ग्राम भारती महिला मंडल के अध्यक्ष भारती अग्रवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सी के मेश्राम की गरिमामय उपस्थिति में नगर पालिका सारनी में एक करोड़ से अधिक राशि के विभिन्न कार्यों के लोकार्पण तथा भूमिपूजन किए गए।
इनमें वार्ड 13 में पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित पार्क का जीर्णोद्धार (लागत रुपए 30 लाख), वार्ड क्रमांक 10 में आदिवासी मोहल्ले में विद्युतीकरण (11.32 लाख), वार्ड क्रमांक 19 में रिटेनिंग वॉल निर्माण (लागत रुपए 16.32 लाख), वार्ड क्रमांक 27 में रिटेनिंग वॉल निर्माण (लागत रुपए 13.98 लाख), वार्ड क्रमांक 33 में नाली निर्माण ( लागत रुपए 12.66 लाख) तथा वार्ड क्रमांक 36 में कॉलेज क्षेत्र में विद्युतीकरण कार्य (लागत रुपए 17.32 लाख) सम्मिलित हैं। मेरी ओर से सभी नगर वासियों को इन सौगातों के लिए हार्दिक बधाई।

More From Author

+ There are no comments

Add yours