आमला। नगर के साप्ताहिक शनिवार बाजार के दिन यातायात पुलिस व स्थानीय पुलिस द्वारा वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की वही मेंनमार्केट में पुलिस द्वारा कोई जाच व कार्यवाही नही की गई जबकि रोजाना पिरमंजिर से पुराने थाने के पास तक में मार्केट में जगह जगह जाम लग जाता है ।वरिस्ठ अधिवक्ता व समाज सेवी राजेन्द्र उपाधयाय ने बताया शनिवार बाजार के दिन यातायात पुलिस द्वारा सिर्फ औपचारिक कार्यवाही की जिसमे छोटे दुकानदारों सहित ग्रामो से सब्जी बेचने आने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की गई ।जबकि मुख्य समस्या तो शहर के मेंनमार्केट में है जहां आएदिन जाम लग जाता है और वाहन चालक परेशान होते है ।मार्केट में प्रभावशाली व्यापारी अपने प्रतिष्ठानो के सामने ही अपने लग्जरी वाहन खड़े करते है सड़क के सोल्डरों पर कूलर वाशिंग मशीनें आलमारी मिक्सर जूसर सजा कर रखते है ।जिससे सड़क सकरी हो जाती है और वाहनों की क्रासिंग नही हो पाती और जाम लग जाता है जाम में आएदिन वाहन चालकों के विवाद भी होते है ।वही रशुखदार कुछ व्यापारियों ने सड़क के सोल्डरों पर ही कब्जा कर लिया है और प्रचार सामग्रियो के फ्लेक्स लगाकर अस्थाई कब्जा तक जमा लिया है ।लगेज वाहन गोदामो की जगह अपनी दुकानों पर ही खाली करवाते है उन्हें घण्टो सड़क पर दुकानों के सामने ही खड़ा करवाते है जिससे परेशानी बढ़ती है कई बार जननी एक्सप्रेस सहित आपात सेवा वाहन तक जाम में फस जाते है ।इस आधार पर यातायात पुलिस बल द्वारा दुकानदारों पर चालानी कार्यवाही की जानी चाहिए व प्रशासन द्वारा ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर सड़क सोल्डरों से  अवैध तरीके से कब्जा हटाना चाहिए।

यातायात पुलिस बैतूल एवं स्थानीय पुलिस  द्वारा चलाया गया संयुक्त वाहन चैकिंग अभियान, 62 चालान बनाये गये. पुलिस अधीक्षक  सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिले मे चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनाँक 14/05/2022 को आमला कस्बा मे यातायात पुलिस बैतूल एवं पुलिस थाना आमला द्वारा संयुक्त वाहन चैकिंग करते हुये वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन करने की समझाईश दी गई। साथ ही बाजार के व्यापारियों से विनम्र अनुरोध किया गया कि वे अपनी दुकान का सामान रोड़ के किनारे तक फैलाकर न रखे अपनी दुकान के अंदर से ही विक्रय करें। शहर के सकरे रोड़ पर अनावश्यक दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़ा न करें। यातायात नियमों का उलंघन करने वाले कुल 62 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई तथा 18750 रूपये( अठारह हजार सात सौ पचास रूपये) समन शुल्क वसूला गया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *