आमला। नेशनल लोक अदालत मेआमला न्यायालय में आज लगभग 34 प्रकरणों का निराकरण हुआ आज न्यायाधीश अतुल राज भलावी के न्यायालय में एक बड़ा ही मार्मिक प्रकरण सामने आया पति ने पत्नी के विरुद्ध तलाक की याचिका प्रस्तुत की थी पत्नी ने पति व उसके परिवार के विरुद्ध दहेज  प्रताड़ना का प्रकरण बैतूल में लगा दिया था साथ ही भरण पोषण का आवेदन भी  कुटुंब न्यायालय बेतूल  में लगा दिया था आज जब दोनों न्यायालय में उपस्थित हुए तो दोनों एक दूसरे से बात करने को तैयार नहीं थे दोनों के पिता और अन्य परिजन भी साथ आए थे वह भी एक-दूसरे से नजरें मिलाने को तैयार नहीं थे न्यायाधीश के समक्ष जब सुनवाई चल रही थी अचानक बच्चे ने पापा को पापा कहकर पुकारा दादा की आंखें नम हो गई दादा ने पोते को गले से लगा लिया और पति पत्नी के आरोप एक दूसरे के प्रति शिकायत को न्यायाधीश सुनते रहे  उन्होंने न्यायिक मजिस्ट्रेट  एन एस ताहेड के न्यायालय में मध्यस्थता हेतु दोनों पक्ष को भेजा मध्यस्थता के दौरान जब न्यायाधीश दोनों पक्ष को सुन रहे थे तो मासूम बच्चे ने कहा मुझे पापा और मम्मी के साथ रहना है फिर क्या था दोनों पति पत्नी अपनी अपनी शिकायत को भूलकर राजी खुशी तलाक को भूलकर साथ रहने के लिए तैयार हो गए इस अवसर पर न्यायाधीश रीना पिपल्या ने भी दोनों पति-पत्नी को पुष्प भेंट कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी पति के वकील राजेंद्र उपाध्याय ने बताया कि न्यायाधीश की पहल से एक परिवार राजी खुशी न्यायालय को धन्यवाद देते हुए अपने घर विदा हो गया आज न्यायालय में न्यायाधीशगण ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माला अर्पित कर लोक अदालत का विधिवत शुभारंभ किया और अधिवक्ताओं को एवं पक्षकारों को लोक अदालत सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया आज सभी बैंकों के काउंटर बिजली विभाग के काउंटर नगर पालिका व अन्य संस्थाओं के काउंटर लगे हुए थे सभी ने लोक अदालत सफल बनाने में सहयोग किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *