बैतूल। बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे (NH) पर पंखा और ससुंदरा के बीच हुए सड़क हादसे में मृत कार सवार भोपाल के रहने वाले थे। इस कार को देवेंद्र परमार चला रहा था।जो गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है। घायल देवेंद्र उनके नाम नही बता सका है। उसने बस इतना बताया है कि मृतक महिला व पुरुष उसके भाई के दोस्त है। हादसा कैसे हुआ उसे यह भी याद नही है। देवेंद्र को दोनों हाथ और सिर में गंभीर चोट है। इधर इस हादसे में कंटेनर से टकराए मृत बाइक सवार की शिनाख्त नहीं हो सकी। देवेंद्र के मुताबिक वे स्विफ्ट डिजायर से भोपाल से नागपुर जा रहे थे। इसी दौरान कंटेनर की टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। इस कंटेनर ने हाइवे से जा रहे बाइक सवार को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई।
बता दे कि हाइवे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक कंटेनर ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कंटेनर खेत में घुस कर पेड़ से टकरा गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। टक्कर मारने वाला कंटेनर का चालक फरार हो गया। आमला पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है।
+ There are no comments
Add yours