आमला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लाडली लक्ष्मी दिवस मना रहा है। आज वार्ड नंबर 17 में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आंगनवाड़ी जाकर लाडली लक्ष्मी और उनकी माताओ को तिलक लगाकर चाकलेट बांटी, और कल होने वाले कार्यक्रम में आमन्त्रित किया। महिला मोर्चा जिला मंत्री शोभा देशमुख ने बताया कि कल नगरपालिका स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना के पात्र हितग्राहियों को वर्चुअली संबोधित करेंगे । ये कार्यक्रम कल शाम 6 बजे होगा।
गौरतलब है कि भाजपा महिला मोर्चा लाडली लक्ष्मी उत्सव मना रहा है। जिसमे लाडली लक्ष्मी और उनके परिवार का महिला मोर्चा द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर और गिफ्ट देकर सम्मान किया जाएगा।
महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती पाटिल ने बताया कि आमला नगर के सभी वार्डो में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ द्वारा घर-घर जाकर लाडली लक्ष्मी योजना की पात्र हितग्राहियों को पीले चावल देकर कल होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया है ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री लाजवंती नागले, जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे, जिला मंत्री शोभा देशमुख, मंडल अध्यक्ष आरती पाटिल, दुर्गा साहू, गीता ढोलेकर,श्रद्धा मालवीय उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *