सारनी। ब्राह्मण समाज सारनी, पाथाखेडा, शोभापुर कॉलोनी एवं बगडोना के तत्वावधान में मंगलवार 03 मई को भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर सारनी के पुलिस लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में पूजन, सुंदरकांड, हवन एवं प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए। विप्र ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम जी की जयंती को लेकर दो दिन पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सारनी के पुलिस लाइन स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में  मंगलवार 3 मई को सुबह 8 बजे पीठ स्थापना व पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।  सुबह 10 से दोपह 12 बजे तक सुंदरकांड  का  सामुहिक पाठ किया गया। समाज के पुरुषों के अलावा महिलाओं और बच्चों ने इसमें बढ़कर हिस्सा लिया। पं. संतोष शर्मा ने विश्व कल्याण के लिए विधिवत हवन कराया। विप्र बंधुओं ने सपत्नीक हवन किया। दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रसादी वितरण किया गया। ब्राह्मण समाज सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी एवं बगडोना के सभी सामाजिक बंधुओं के सहयोग से कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है।  इस अवसर पर पंडित संतोष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर ब्राह्मणों को ही शुरुआत करनी होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण परिवार प्रत्येक घर में अपने बच्चों को सु संस्कारित बनाएं एवं उन्हें वेदों का अध्ययन करवाएं। कार्यक्रम में डीएन दुबे, पंकज उपाध्याय, डीके गौतम, सुदेश तिवारी, अनिल शर्मा, श्रीकांत दुबे, प्रवीण पचौली, गोविंद तिवारी, अंकित दुबे, हरिओम शर्मा, अक्षय जोशी, अवधेश शर्मा, अखिलेश तिवारी, दीपेश दुबे, संजीव त्रिपाठी, नीतेश शुक्ला, अरुण भारद्वाज, मधुकर तिवारी, पूनम तिवारी, चंदन तिवारी, अमृता जोशी, नम्रता तिवारी, राजकुमारी पांडेय, नीलू दूबे, संजीता उपाध्याय, गरीमा शर्मा समेत ब्राह्मण समाज सारनी, पाथाखेड़ा, शोभापुर कॉलोनी एवं बगडोना के सभी सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *