गांव का विकास होना प्रदेश और देश के विकास में जोड़ा जाता है – डॉ.पंडाग्रे

Estimated read time 1 min read
  • तीन करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपए की लागत से सलैया मरकाढाना मार्ग पर बनेगा सेतु

सारनी। गांव का विकास होना प्रदेश की उन्नति से जोड़ा जाता है और प्रदेश की उन्नति को संपूर्ण देश की उन्नति के साथ देखा जाता है यह उद्गार आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के माध्यम से मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सलैया – मरका ढाना मार्ग पर तीन करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सेतू के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किया गया, उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद दूसरी बार इस सेतु के निर्माण की स्वीकृति मिली है इस सेतू के निर्माण के हो जाने के बाद लगभग 52 से अधिक गांव के लोगों का आना जाना इस मार्ग से लगा रहेगा बारिश के मौसम में होने वाली परेशानी से भी ग्रामीणों को निजात मिलेगी इस अवसर पर आमला विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने उन लोगों का भी आभार व्यक्त किया जिनकी भूमि इस सेतु निर्माण में गई है।विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने ठेकेदार एसपी जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी नर्मदापुरम को स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी तरह का कोई कंप्रोमाइज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भूमि पूजन कार्यक्रम को बैतूल हरदा हरसूद क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेई के देखे गए सपने के अनुरूप ही संपूर्ण देश में ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हर एक छोटे बड़े सभी गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से भी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने सेतू,पुलिया और सड़क निर्माण पर उनका जोर दिया जा रहा है निश्चित तौर पर इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों के माध्यम से आशीर्वाद के रूप में दोबारा मिलने की संभावना से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष मोहन मोरे सुधा चंद्रा के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम स्थल पर रंजीत सिंह,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मोहन मोरे,मंडल के महामंत्री फूलचंद यादव,जनपद उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परतें,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा,सरपंच शिवदयाल उईके,सरपंच सराजू कुमरे,जनपद सदस्य रुपेश सिनोटिया, जनपद सदस्य विनोद इरपाचे,राकेश साहू,देवी यादव,सुखनंदन विश्वकर्मा,डा.मनोज मंडल,डॉक्टर शिवराज यादव,रमेश पटेल,कैलाश साहू,सुभाष यादव, सहदेव यादव,मुन्ना सिंह, योगेश बर्डे,प्रकाश डेरिया,सुखमण सलाम, राजू नागवंशी,संत लाल यादव,संतोष पटेल,रवि नागवंशी,कमलेश यादव,ठेकेदार श्रीराम नायडू बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
एक नजर में सेतू की स्थिति
मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक एक पर होगी पैकेज क्रमांक एमपी 03 बी 021 बीडब्ल्यू कार्य का नाम सलैया से मरकढाना विकासखंड घोड़ाडोगरी पुल की लंबाई 120 मीटर होगी और इसकी ऊंचाई लगभग 20 फीट की होगी इस सेतु का निर्माण कार्य 17 माह में पूरा करके ठेकेदार एसपी जैन कंट्रक्शन कंपनी नर्मदापुरम को देना है इससे सेतू के निर्माण के बाद इसकी गारंटी की अवधि 5 वर्ष की रहेगी।
जमीन को लेकर कुछ विवाद की स्थिति हुई निर्मित
तीन करोड़ 73 लाख 51 हजार रुपए की लागत से सलैया से मरकाढाना मार्ग के बीच में जो सेतु का निर्माण कार्य किया जा रहा है।वह सरकारी भूमि पर है जिसमें संतोष पटेल और नागवंशी नामक किसान की कुछ भूमि इसमें जाना बताया जा रहा है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours