सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी द्वारा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की 131 वी जयंती को प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर सारनी मंडल के बूथ केन्द्रो पर मनाई गई। वहीं भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी द्वारा भाजपा मंडल कार्यालय सारनी में बाबा साहेब की जन्म जयंती का मंडल स्तरीय कार्यक्रम मंडल प्रभारी विशाल बत्रा,  जिला महामंत्री कमलेश सिंह, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश सह सयोजक रंजीत सिंह , अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर मोहबे
पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता पीजे शर्मा, नपा उपाध्यक्ष भीम बाहदुर थापा, पूर्व मंडल महामंत्री जी पी सिंह, पंजाब राव बारसकर मंडल सारनी के महामंत्री किशोर बरदे,प्रकाश शिवहरे के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे कहा की सामाजिक न्याय का जो रास्ता बाबा साहेब डाँ अम्बेडकर ने दिखाया था भारतीय जनता पार्टी उनही रास्तो पर चल रही है । इस अवसर पर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एव सारनी मंडल के प्रभारी विशाल बतरा ने कहा कि अन्य राजनैतिक दल द्वारा बाबा साहब के नाम से खुब राजनैतिक रोटियां सेक कर सत्ता का लाभ लिया किन्तु बाबा साहेब के दिखाए हुए मार्ग पर चलने का कार्य किसी दल ने नही किया किंतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही बाबा साहेब के दिखाए हुए मार्ग पर चलने का कार्य किया है। जयंती के अवसर पर नगर मंडल सारनी शोभापुर कालोनी,पाथाखेडा, सारनी में स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भारत रत्न डाँ बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती मनाई गई । इस अवसर पर सभी पार्षद गण बुथ अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी और जेष्ट क्षेष्ट कार्यकता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *