सारणी। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बैतूल के प्रदेश सह सयोजक रंजीत सिह ने प्रदेश संयोजक अखिलेश खंड़ेलवाल के द्वारा प्रदेश मे झुग्गी झोपड़ी मे निवास करने वाले लाभान्वित होने वाले हितग्राहियो एव आवास योजना के लाभान्वित लोगो को पौधा वितरण का कार्यक्रम प्रदेश भर मे किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य मे पाथाखेड़ा के वार्ड क्रमांक 25 के  झुग्गी झोपड़ी में प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसयोजक रंजीत सिह,  पूर्व मंडल अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ,एवम पूर्व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक रमेश पवार के साथ मिलकर भारत सरकार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लाभार्थियों को फलदार पौधा भेट कर सम्मान करने का कार्य किया गया। भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय व्यवस्था पखवाड़े में संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राहियों को सम्मान का कार्यक्रम आगामी 20 तारीख तक संचालित हो रहा है ,इसी कार्यक्रम के अंतर्गत झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश सह संयोजक  रंजीत सिंह सारणी मंडल में स्थित वार्ड क्रमांक 25 के झुग्गी झोपड़ी निवास कर रहे लोगों के बीच पहुंचकर हितग्राहियों को संबोधित करते हुए  कहा कि भारत में अधिकांश स्थानों पर प्रदेश की एक बड़ी जनसंख्या के रूप में झुग्गी झोपड़ी में लोग निवास करते हैं ,जो प्रतिदिन  मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को पार्टी के दिशा निर्देश पर यह सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है । विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा ने कहा कि रंजीत सिंह के झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बनने के बाद निश्चित ही पाथाखेड़ा क्षेत्र में रहने वाले हमारे भाई बहनों का हित की चिंता आवश्यक रूप से की जाएगी और सारणी मंडल में रोजगार की समस्या से प्रदेश को अवगत कराकर रोजगार के अवसर खोले जाएंग । झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक रमेश पवार ने कहा कि पार्टी के सामाजिक न्याय व्यवस्था कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी का हर कार्यकर्ता भारत सरकार एवं राज्य सरकार से लेने वाले लाभ के हितग्राहियों तक पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को बता सके। इस अवसर पर भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष आशा डेहरिया ,कृष्णा साकरे ,वार्ड पार्षद माला धुर्वे ,लक्ष्मी कैथवास ,राहुल बर्डे ,राहुल सिंह, संजीत चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *