• भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत पर सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं जिला व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

सारनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक अखिलेश खंडेलवाल द्वारा भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक एवं सदस्यों की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की अनुमति से घोषणा की गई जिसमें सारणी के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिंह को भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक नियुक्त किया है।
गौरतलब है की रंजीत सिंह भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के वरिष्ठ नेता है जिन्होंने अपना सार्वजनिक जीवन बजरंग दल से प्रारंभ कर किया बजरंग दल के जिला सहसंयोजक के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के मड़ल उपाध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सभांलने के पश्चात सारणी मंडल के महामंत्री दो बार मंडल अध्यक्ष एव भाजपा के जिला मंत्री के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई महत्वपूर्ण अभियानों के विधानसभा एवं जिला प्रभारी भी रह चुके हैं।
नर्मदापुरम संभाग से रंजीत सिंह को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक नियुक्त करने से कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। रंजीत सिंह की नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिह ने नये दायित्व के मिलने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार जताते हुए सांसद, पूर्व सांसद, जिला अध्यक्ष, विधायक एवं वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया। साथ ही सभी इष्ट मित्रों कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *