सारणी। आर्थिक सुचिता एवं स्वावलंबन हेतु समर्पण निधि अभियान वर्ष 2022 के तहत नगर मंडल सारणी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर महोबे एवं विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल सारणी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष योगेश बर्डे, प्रकाश डेहरिया विनोद भूमरकर की समर्थन निधि की रसीद काटकर अभियान का शुभारंभ किया समर्पण निधि अभियान के विधानसभा प्रभारी रंजीत सिंह, मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रतिवर्ष समर्पण निधि के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बढ़-चढ़कर इस निधि अभियान में अपना योगदान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे वही मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री महोबे ने कहा कि मोर्चा इस अभियान में संपूर्ण 29 मंडलों में समर्पण निधि जूट आएगा इस अवसर पर मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिबू सिंह मंडल मंत्री विनय मदने प्रकाश डेहरिया राजू साहू रवि मंडल बाबू सिंह राहुल वर्मा आदि भाजपा सरकार कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *