बैतूल। बैतूल के बाल संप्रेक्षण गृह से भागे दो नाबालिग में से एक को पकड़ लिया। जबकि एक अब भी फरार है। घर की याद ने इन नाबालिगों को घर से भागने को मजबूर किया था। फिलहाल प्रबन्धन एक अन्य बालक की तलाश कर रहा है। सारणी पुलिस ने पिछले दिनों 3 बाल अपचारियों को चैन स्नैचिंग के आरोप में पकड़ा था। इनमें से दो बीती रात टॉयलेट की खिड़की तोड़कर भाग निकले थे। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और गृह प्रबन्धन ने तलाशी अभियान चलाया था। इनमें से एक देर रात करीब 12 बजे चिखलार में सारणी मार्ग पर पकड़ा गया। वह सारणी जाने के लिए लिफ्ट लेने की फिराक में था।

घर की याद ने किया इस जुर्म के लिए तैयार

तीन बालकों को चैन स्नैचिंग मामले में 5 दिन पहले पकड़ा था। तीनों नाबालिग तो है हीं, दो कक्षा दसवीं तो एक कक्षा 12वीं का छात्र है। इन्हें पकड़कर बाल न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से इन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। गृह के प्रभारी विनोद इवने ने बताया कि बालक चूंकि 5 दिन से गृह में थे और उन्हें घर की याद सता रही थी। बालक ने पूछताछ में बताया कि उसे गृह में अच्छा नहीं लग रहा था। इसलिए भागने का मन बनाया। लेकिन पकड़े गए। इवने ने बताया कि एक अन्य बालक की तलाश कर रही है।

आज थी जमानत पर सुनवाई

खास बात यह है कि जो बालक गृह से भागे उनकी जमानत के लिए बाल न्यायालय के सामने जमानत आवेदन पेश कर दिया। जिस पर सुनवाई होना था। इसी बीच वे भाग गए।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *