बैतूल। 25 मार्च 2022 को ग्राम भारती महिला मंडल संस्था का मिसेज इंडिया हेमा बेजल के आगमन पर कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि हेमा बेजल मिसेस इंडिया , विशेष अतिथि जन परिषद चैप्टर अध्यक्ष अब्दुल रहमान, बीजेपी विधायक प्रतिनिधि रणजीत सिंह , राम जी श्रीवास्तव जन परिषद चैप्टर संचालक , नितिन श्रीवास्तव जन परिषद चैप्टर सचिव इस मौके पर मौजूद रहे l विभिन्न क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली संस्था का मिसेज इंडिया हेमा बेजल द्वारा सम्मान ग्राम भारती महिला मंडल संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल प्रतिनिधि श्रीमती नंदा सोनी एवं संस्था की समस्त टीम का सम्मान किया गया l श्रीमती प्रमिला वाधवा बागडोना कॉलेज प्रिंसिपल का भी सम्मान संस्था ग्राम भारती महिला मंडल में मिसेज इंडिया हेमा बेचल द्वारा किया गया l संस्था ग्राम भारती महिला मंडल के साथ-साथ अचार फैक्ट्री और संस्था द्वारा संचालित अन्य गतिविधियां का भी अवलोकन किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित श्री रंजीत सिंह बीजेपी विधायक प्रतिनिधि सारणी क्षेत्र द्वारा संस्था की गतिविधि पर प्रकाश डाला गयाl कार्यक्रम में उपस्थित संस्था प्रबंध कारिणी श्रीमती सुनीता सोलंकी, श्रीमती मीनाक्षी नरवर, श्रीमती पार्वती बागड़े ,परिवार परामर्श केंद्र काउंसलर श्रीमती हितकला विजयवार , काउंसलर श्री देवेंद्र पवार , स्वाधार गृह अधीक्षकl श्रीमती ज्योति बागड़े, संस्था हेड अकाउंट रंजीत दुर्गे , परियोजना अधिकारी श्री लीलाधर गड़ेकर, परियोजना प्रबंधक श्रीमती शबनम , उज्जवला नागवंशी, मालती , उमेश नायक, रूबी कविता , यदुवंशी ,आशा गिरी एवं अन्य सभी महिला सदस्य उपस्थित रहे l

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *