बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के 12716 बालक बालिकाओं का 23 मार्च को कोविड टीकाकरण किया गया। जिसमें विकासखंड आमला 1305, आठनेर 731, ग्रामीण क्षेत्र बैतूल (सेहरा) 1417, शहरी क्षेत्र बैतूल 638, भैंसदेही 1054, भीमपुर 1522, चिचोली 746, घोड़ाडोंगरी 1968, मुलताई 1393, प्रभात पट्टन 1133 एवं शाहपुर 809 बालक बालिकाओं को टीकाकृत किया गया। गुरूवार 24 मार्च को सायं 4 बजे तक जिले में 6581 बच्चों का कोविड टीकाकरण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के.तिवारी ने अधिक से अधिक 12 से 14 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं से कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है। बालक बालिकाओं के पालकों से आग्रह है कि वे बच्चों को नाश्ता खिलाकर ही टीकाकरण हेतु भेजें साथ ही टीकाकरण बाँह के ऊपरी हिस्से में किया जाना है अत: सहज एवं आसान कपड़े पहनकर टीकाकरण हेतु आएं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *