बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने डिफाल्टर हुए किसानो का ब्याज माफ करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानो से कर्ज माफी का झूठा वादा किया था। कांग्रेस की आधी -अधुरी कर्जमाफी के कारण प्रदेश के हजारो किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लिए गए कर्ज को नही चुका पा रहे थे। जिसके कारण उन पर ब्याज का बोझ और ज्यादा बढता जा रहा था। श्री शुक्ला ने कहा कि एक बार फिर किसान पुत्र प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानो की पीढा को समझा और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डिफाल्टर किसानो पर लगे ब्याज को माफ करने की घोषणा की। श्री शुक्ला ने बताया अब डिफाल्टर किसानो का ब्याज सरकार वहन करेगी। श्री शुक्ला ने इसे किसानो के लिए बडी सौगात बताया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *