बैतूल। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कोरोना काल का बकाया घरेलू उपभोक्ताओ का बिजली बिल माफ करने की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। श्री शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार कोरोना काल  अप्रेल से जुन 2020 का 88 लाख घरेलू उपभोक्ताओ पर बकाया एक किलो वॉट खपत तक के 6400 करोड रू. के बिजली बिल माफ किए जाएगें। श्री शुक्ला ने बताया कि कोरोना काल में लोगो की परेशानियो को देखते हुए सरकार ने अगस्त 2020 में बकाया बिजली बिल स्थगित कर दिए थे। इस दौरान जिन 48 लाख उपभोक्ताओ ने समाधान योजना के तहत 189 करोड रू.बिजली बिल के रूप में जमा कर दिए थे। उस राशी का समायोजन अगले बिलो में किया जाएगा। श्री शुक्ला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होने कहा कि इससे कोरोना काल में आर्थिक संकट से जुझ रहे लोगो को बडी राहत मिलेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *