बैतूल। 8 मार्च अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा जिला कार्यालय विजय भवन में महिला रोग निदान शिविर का आयोजन आज सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.अरूण जयसिंगपुरे ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.अरूणा चौहान, डा.मेघा वर्मा, स्त्री रोग सर्जन डा.पूजा टाटस्कर एवं अन्य विशेषज्ञो द्वारा महिलाओ का रोग निदान कर उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने महिलाओ से शिविर में आकर लाभ लेने की अपील की है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *