सारनी। आमला नगर की लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आरसीसी परासिया ने जीत। नगर में स्व.श्री राजा चिंतामनी सिंह ठाकुर और स्व.कपिल नागले की स्मृति में लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता रेलवे इंस्टीटूट के तत्वधान में वाल्मीकि स्टेडियम में आयोजन किया गया है.जिसके अंतिम फाइनल मैच में  एयर फोर्स आमला और आरसीसी परासिया के बीच खेला गया.जिसके मुख्यअतिथि सीएमओ नीरज श्रीवास्तव,सुनील पंत,नितेश खातरकर,सुशीला ठाकुर,श्रीमती सोनारे ,परवेज़ मेमन और सतीष मीणा द्वारा दोनो टीमो के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और कप्तानों के बीच टॉस करवाई गई.जिसमे परासिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया जिसमे निर्धारित 20 ओवरों में  176 रन बनाए जिसमे ओपन  बल्लेबाज रजत ने 46 और  रुबिन ने 45 रन बनाए।जबकि एयर फोर्स  के गेंदबाज विष्णु ने 5 विकेट लिये।लक्ष्य का पीछा करने उतरी एयर फोर्स के बल्लेबाजो ने शरुआती दौर में ही अपने मुख्य बल्लेबाज़ के विकेट खो दिए,वही पूरे बल्लेबाज़ मात्र 79 रन बनाकर आल आउट हो गए और यह मैच आरसीसी परासिया 98 रनों से फाइनल मुकाबले को जीत लिया।मैच के मेन ऑफ द सीरीज उमेश डडारिया ,बेस्ट फील्डर सागर यादव, बेस्ट कैच कुनाल उइके,बेस्ट विकेट कीपर एसके सिंग,इसके अलावा।भी कई अन्य पुरुस्कार दिए गये। अंत।मे सभी खेल प्रेमियों और सहयोगियों को सतीश मीणा द्वारा सम्बोधित किया और सभी का आभार व्यक्त किया।मैच के मुख्य निर्णायक पवन नागले और दिलीप ढोमने के साथ कॉमेंटेटर अशोक झा,मासूम,संजय पाटिल ने मैच को पूर्ण कराया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *