बैतूल। बैतूल में 11 पंचायतों के सैकड़ों किसानों ने आज बैतूल पहुंचकर फसल बीमा दिलाए जाने की मांग की है। किसानों ने बताया कि 40 गांव के किसानों को बीमा राशि नहीं मिली है, जबकि उन्होंने प्रीमियम राशि जमा की थी। किसानों ने कलेक्टोरेट तक रैली निकाली और कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। किसानों का आरोप है कि चिचोली की सहकारी समिति चिरापाटला और भारतीय स्टेट बैंक शाखा चिरापाटला के तहत आने वाली 11 ग्राम पंचायत के चालीस गांवों में बीमा राशि का वितरण नहीं किया गया है। जबकि किसानों ने वर्ष 2020 में सहकारी समिति चिरापाटला और स्टेट बैंक चिरापाटला से KCC कर्ज, मक्का-सोयाबीन का बीज खरीदा था। जिसकी उनके खातों से बीमा राशि भी काटी गई है। किसानों ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि उन्हें जल्द बीमा क्लेम नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।

इन पंचायतों में नहीं मिला बीमा

1. चिरापाटला 2. चुरनी 3. बेला 4. कामठा माल 5 . रैय्यत 6. कुरसना 7. गवासेन 8. झिरीयाढोह 9. टोकरा 10. बल्लोर 11.खपारिया .

7600 करोड़ का बांटा बीमा क्लेम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 फरवरी को बैतूल से 49 लाख किसानों को 7600 करोड़ रुपये का बीमा क्लेम बांटा था। यह देश में एक साथ बांटी गई सबसे बड़ी रकम है। यह राशि 2020 फसल वर्ष के लिए दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फसल गिरदावरी के समय उनके गांवों में 40 से 60 फीसदी के नुकसान का सर्वे किया गया था।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *