• बूथ विस्तारक योजना का दूसरा दिन

बैतूल। कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष में भाजपा के चल रहे बूथ विस्तारक योजना के द्वितीय दिवस सांसद दुर्गादास उइके ने आठनेर नगर मंडल के ग्राम पांडोल के बूथ क्रमांक 265 , विधायक डा. योगेश पंडाग्रे ने सारनी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 57, 58 और पूर्व सांसद एवं कुशाभाउ ठाकरे जन्मशताब्दी समारोह समिति के प्रदेश सचिव हेमंत खंडेलवाल बैतूल ग्रामीण मंडल के ग्राम टेमनी के बूथ क्रमांक 36 पर पहुंचे। बूथो पर पहुंचे नेताओ ने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बूथ समितियो की बैठक लेकर नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यो को पूर्ण कराया। सांसद दुर्गादास उइके के साथ मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, मंडल प्रभारी नरेन्द्र गढेकर, मंडल विस्तारक ऋषभदास सावरकर, शक्तिकेन्द्र विस्तारक विजय गायकवाड, एप्प संचालक मोहित धाकड, मंडल महामंत्री सुदामा धाकड, बूथ अध्यक्ष राजू राठौर, धनराज गावंडे, सुदामा खाकरे इत्यादि मौजूद थे। सारनी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 57, 58 पर पहुंचे विधायक डा.योगेश पंडाग्रे के साथ वरिष्ठ नेता मुकेश खंडेलवाल, पी.जे. शर्मा, जिला महामंत्री कमलेश सिंह, मंडल विस्तारक नारायणसिंह रघुवंशी, शक्ति केन्द्र विस्तारक राजकुमार नागले, बूथ अध्यक्ष सुब्रतो पाल, यशवंत परते भी मौजूद थे। बैतूल ग्रामीण मंडल के ग्राम टेमनी के बूथ क्रमांक 36 पर पहंुचे पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के साथ मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, मंडल विस्तारक शंकरराव चढोकार, शक्तिकेन्द्र प्रमुख दिलीप गायकवाड, सहप्रमुख ऋषिकेश लोखंडे, मंडल उपाध्यक्ष जुबेर पटेल, महामंत्री कमल मालवीय, बूथ अध्यक्ष नितेश दरवाई, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता बारस्कर ,महेश पाठा इत्यादि मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *