
सारनी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत सारणी नगर मंडल के मंडल विस्तारक नारायण सिंह रघुवंशी पूर्व जिला मंत्री रंजीत सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधा चन्द्रा मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे, कोषाध्यक्ष जगदीश पंवार द्वारा गुरुवार 20 जनवरी को शोभापुर कालोनी के वॉर्ड क्रमाक्र 30,31,33,34,35 कुल 16 मतदान केन्द्रो पर प्रवास कर बूथ समिति , पन्ना समिति एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य संपादित कराए।
प्रेस नोट के माध्यम से मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने बताया की भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की मनसा अनुरूप कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर संगठन द्वारा चलाई जा रही बूथ विस्तार योजना को आगे बढ़ाते हुए बढ़ाते हुए भाजपा के जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के निर्देशानुसार नगर मंडल के विभिन्न मतदान केंद्रों पर संगठन कार्य संपादित कराया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ केंद्रों पर कार्य कर रहे हैं।
+ There are no comments
Add yours