सारनी। कोरोना वायरस के कारण आई वैश्विक महामारी से जंग भारत नहीं पूरा विश्व लड़ रहा वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष मे अपनी स्वेच्छा से दान हेतु आम जनों व्यापारियों से अपील की थी। इंडियन आयल  सपरा फिलिंग पौइंट के संचालक अमित सपरा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास ऊईके,विधायक डा० योगेश पण्ड्राग्रे, भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत कोष में ₹25551 का चेक जिला कलेक्टर श्री राकेश सिंह जी को दिया । इस अवसर पर बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद दुर्गादास उइके,भाजपा जिलामंत्री रंजीत सिह उपस्थित थे ।इंडियन ऑयल सपरा फिलिंग पौइंट के संचालक समाज सेवी अमीत सपरा ने बताया की वैश्विक आपदा के इस दौर में देश को एक साथ खड़े रहने की जरूरत है। प्रधानमन्त्री जी के आवाहन पर एंव क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक  से प्रेरित होकर आज मैने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में ₹25551 का चेक दिया,साथ ही क्षेत्र के अन्य व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील करता हू की आपदा के इस घड़ी में प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय राहत कोष में अपना अंशदान जरूर देवे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *