सारनी। शासकीय महाविद्यालय सारनी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रमिला बाधवा ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण  एवं पुष्प अर्पित कर उपस्थित महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि  विद्यार्थियों एवं प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में  कोई ना कोई एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए तब तक प्रयास करते रहना चाहिए जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए और लक्ष्य प्राप्त करने में कहीं भी कोई समस्या आए तो हमें स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए , उन्होंने कहा है कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि यदि आप युवा है तो समय और धैर्य का सही और अच्छा उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के ग्रंथपाल भीमराव भुरसे ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र का वर्णन करते हुए युवाओं को अपनी शक्ति लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने में उपयोग करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने अपनी भाषण,गायन
कला का भी प्रस्तुतीकरण किया जिन्हें प्राचार्य के कर कमलों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग के मनोज कुशवाहा ने भी विद्यार्थियों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरणाप्रद संबोधन दिया और  महाविद्यालय में विद्यार्थियों को करोना टीका लगाने वाली स्वास्थ्य टीम के सदस्यों कविता कचाहे (एएनएम) एवं भावना लोखंडे (स्टाफ नर्स ),एवं निकिता सोनी का महाविद्यालय में  कोरोना वैक्सीन कैंप आयोजित करने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी श्री मनोज नागले ने किया । कार्यक्रम में भूगोल विभाग के डॉ प्रताप राजपूत ,राजनीति विभाग के डॉ हरीश लोखंडे,हिंदी में विभाग की डॉ श्रीमती अंजना राठौर एवं समस्त विभागों के शैक्षणिक/अशैक्षणिक स्टाफ जिसमें शिक्षक आर सी गुजरे,वीरेंद्र चौरे, कु़.श्रद्धा वागद्रे, अर्चना महाले, गंगा चौरे, निकिता सोनी , दीपिका सोनी , ज्योति भावरासे, संगीता उघड़े, उत्तम साहू  शाहिद खान, कविता धोटे और  लक्ष्मी नागले सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *