• भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार एवं मंडल विस्तारक शलभ वर्मा ने दी बूथ विस्तारक कार्य योजना की जानकारी

चिचोली। श्रृद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष में उनके श्रद्धांजलि स्वरूप संगठन द्वारा चलाए जा रहे बूथ विस्तारक योजना के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल भैंसदेही की एक आवश्यक कामकाजी बैठक चिल्कापुर(गुदगांव) में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार एवं मंडल विस्तारक शलभ वर्मा की मुख्य उपस्थिति में आयोजित की गई। अतिथियों द्वारा मां भारती एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार ने बैठक में कार्य समिति सदस्यों की उपस्थिति लेकर उनसे परिचय प्राप्त किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री चढोंकार ने बूथ विस्तारक योजना के संबंध में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाने की अपील की।भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए अपना अमूल्य समय देते हुए इस कार्य को पूरी ईमानदारी के साथ पूर्ण करने का आह्वान किया।मंडल विस्तारक शलभ वर्मा ने सभी शक्ति केंद्र विस्तारको को अपने-अपने मतदान(बूथ)केंद्रों पर अनिवार्य रूप से पहुंचने तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करने की अपील की।बैठक में प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी गणेश जैसवाल, भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम चढ़ोकर,पूर्व मंडलध्यक्ष देवीदास खाड़े,पूर्व मंडल महामंत्री कैलाश शिवहरे,मंडल उपाध्यक्ष धनराज साहू,कोषाध्यक्ष निलेश  ठाकुर,गंगाधर कापसे,मंडल महामंत्री सचिन धोटे,सायबू पांसे,लालाराम साहू,रमेश गीद,दिनेश चिल्हाटे, राजकुमार बोड़खे,रोशन सोनी,प्रह्लाद देशमुख,सुभाष गावंडे, पिंटू राठौर,जगजीवन भराड़े,अजीत त्रिवेदी,दशरथ आर्य,शिवराम मालवीय,अशोक बारस्कर, गुलाबराव चढ़ोकार,बलराम प्रजापति,धर्मराज बारस्कर,कमलेश साहू, मोहन उयके, कमलेश बामने,संजू चिल्हाटे सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
आयोजित कामकाजी मंडल कार्यसमिति बैठक में ग्राम पंचायत थपोड़ा के कांग्रेसी सरपंच फूलचंद पांसे ने भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,जिन्हें भाजपा जिला उपाध्यक्ष शंकरराव चढ़ोकार ने उन्हे तिलक लगाकर एवं भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *