
चिचोली। व्यापारी वर्ग से जुड़े संजय आर्य ने अपने पिता की स्मृति में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में भर्ती गरीब व असहाय दूरदराज से लोगों को ठंड से बचने के लिए आधा सैकड़ा कंबल वितरण किए पूर्व मरीजों को फल पुनीत कार्य मे परिवार के सभी लोगों ने सहभागिता निभाई कंबल और तकिया पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे कंवल वितरण कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष संतोष मालवीय, बी एम ओ राजेश अतुलकर सुभाष आर्य,बटनु पटेल , नेकराम आर्य शाबा शखान राजकुमार माचेवार सुधीर आर्य अजीत माचेवार , अमित पटेल कपिल आर्य, नितिन आर्य, क्रांति आर्य आदि उपस्थित रहे।