बैतूल। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के वर्ष-2022 के कैलेंडर का विमोचन किया। उन्होंने कैलेंडर के हर पेज का अवलोकन किया तथा कैलेंडर की थीम और प्रस्तुति की प्रशंसा की।
ऊर्जा मंत्री ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी सहित सभी विद्युत कंपनियों के कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वर्ष 2022 में विद्युत कंपनियां नए आयाम स्थापित करें ताकि हम उपभोक्ताओं को और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करा सकें।
कैलेंडर की डिजाइन मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी कार्यालय जबलपुर ने तैयार की तथा इसके प्रकाशक मुख्य अभियंता मानव संसाधन एवं प्रशासन, मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर हैं। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के कल्याण अधिकारी श्री राजेश कुमार दीक्षित तथा विद्युत कंपनियों के जनसंपर्क अधिकारी उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *