कल 3 जनवरी को 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं को लगेगा कोरोना टीका

Estimated read time 1 min read

बैतूल। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ए.के.तिवारी ने बताया कि भारत शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 3 जनवरी 2022 सोमवार से 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक बालिकाओं का कोविड टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। 

दिनांक 3 जनवरी 2022 सोमवार को जिले के कुल 276 स्कूलों में किशोर बालक -बालिकाओं का टीकाकरण कराया जाएगा। यह टीकाकरण प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिले में कुल 370 टीकाकरण दलों द्वारा किशोर बालक -बालिकाओं के कोविड टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। 276 विद्यालयों में कुल दर्ज छात्र संख्या 71418 है। टीकाकरण दल के पास ए. ई.एफ.आई. किट के साथ पेरासिटेमॉल तथा ओ.आर.एस. पैकेट की उपलब्धता रहेगी। चार से पाँच विद्यालयों पर एक चिकित्सा अधिकारी को नोडल बनाया गया है। किसी भी प्रकार की चिकित्सा सहायता हेतु 108 या 104 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। किशोर बालक -बालिकाओं के टीकाकरण के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा सकता है। बच्चों को हिदायत है कि वे खाली पेट टीकाकरण ना कराएं।बच्चे नाश्ता करके या कुछ खाकर ही टीका लगवाएं।आधार कार्ड के साथ-साथ किशोरों किशोरियों के लिए स्कूल का पहचान पत्र भी पंजीकरण के लिए वैद्य रहेगा।किशोरी बालिकाएं महावारी के दौरान भी कोरोना का टीका लगवा सकती हैं।टीकाकरण प्रक्रिया के दौरान सैनिटाइजेशन मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा। वर्ष 2007 अथवा उसके पूर्व जन्मे समस्त किशोर बालक- बालिकायें कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु पात्र होंगे।शालाओं में आयोजित होने वाले कोविड- 19 वैक्सीनेशन सत्रों में कक्षावार अप्रोच के साथ वैक्सीनेशन किया जायेगा। इस हेतु तीन पृथक कक्ष ( प्रतीक्षा/पंजीयन कक्ष, टीकाकरण कक्ष एवं निगरानी कक्ष) उपलब्ध कराये जाने के निर्देश हैं। 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं के कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु केवल कोवैक्सीन का उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक सत्र स्थल पर ए. ई. एफ. आई. प्रबंधन की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। 15 से 18 वर्ष के किशोर बालक-बालिकाओं के वैक्सीनेशन हेतु पंजीयन प्रक्रिया कोविन पोर्टल पर दिनांक 01 जनवरी 2022 से उपलब्ध है । शहरी क्षेत्र बैतूल में 6 केंद्रों पर किशोर बालक -बालिकाओं का कोविड टीकाकरण कराया जाएगा,जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंज,सेंट्रल स्कूल गंज,शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठी बाजार,एम.एल.बी.कन्या स्कूल, आर.डी.पब्लिक स्कूल कालापाठा एवं लिटिल फ्लावर स्कूल बैतूल सम्मिलित हैं। बाहर से आये ऐसे 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर बालक -बालिकायें अपने नजदीकी विद्यालय के टीकाकरण केंद्रों पर अपना कोविड टीकाकरण करवा सकते हैं।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए. के. तिवारी ने जिले के 15 से 18 वर्ष के समस्त बालक-बालिकाओं के अभिभावकों से उनके बच्चों का कोविड टीकाकरण कराकर भविष्य सुरिक्षत कराने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours