आमला। नगर के श्रमजीवी पत्रकार संघ इकाई के पत्रकारों द्वारा क्लस्टर अधिकारी गोपाल साहू द्वारा पंचायत त्रिस्तरीय चुनाव की जानकारी उपलब्ध न कर अभद्रता किये जाने पर तहसीलदार वैधनाथ वासनिक को ज्ञापन सौपा गया ।पत्रकार संघ अध्यक्ष नितिन देशमुख ने कहा जम्बाडा सेक्टर की ग्राम पंचायतो के क्लस्टर अधिकारी गोपाल साहू कृषि विस्तार अधिकारी को नियुक्त किया गया था ।लेकिन पत्रकारों द्वारा मोबाइल काल कर जानकारी मांगे जाने पर क्लस्टर अधिकारी साहू द्वारा जानकारी न देकर उल्टा पत्रकारों से अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जाता है।तहसीलदार को ज्ञापन सोपते समय बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *