आज से पूरे MP में नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा, न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर संशय

Estimated read time 0 min read

मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना मामले के बाद फिर से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इसकी घोषणा कुछ देर पहले शिवराजसिंह चौहान ने की। उन्होंने कहा कि यदि किसी के घर में संक्रमित मिलता है। आइसोलेशन की जगह नहीं है, तो उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली में केस ज्यादा आ रहे हैं यह चिंताजनक है। मध्यप्रदेश में भी 24 घंटे में 30 केस मिले हैं।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर रोक संभव

शिवराज की घोषणा के बाद न्यू सेलिब्रेशन की पार्टी पर संशय हो गया है। सभी जगह रात 12 बजे नए साल का जश्न मनाया जाता है, ऐसे में रात 11 बजे से कर्फ्यू होने से पार्टी की इजाजत भी मिलना मुश्किल है। दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र लिखा था कि ओमिक्रॉन फैलने की आशंका को देखते हुए जरूरत पड़े तो नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लें। इससे पहले 17 नवंबर को नाइट कर्फ्यू हटाया गया था।

पहले मंत्री यह भी कह चुके हैं

मध्यप्रदेश में वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगाने पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन नहीं कर सकेंगे। इसके निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के हालात की समीक्षा की है। इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी।

सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश से सटे राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़े हैं। अभी तक सुखद खबर है कि प्रदेश में ओमिक्रॅान का मरीज नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने वाले ही न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही जिम ऑनर को भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके यहां आने वाले लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगे हों।

कॉलेज छात्रों को दोनों डोज लगाना जरूरी
मंत्री ने बताया कि इंजीनियर एवं मेडिकल कॉलेज में आने वाले सभी छात्रों को भी वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना जरूरी है। साथ ही जिम एवं भीड़ जमा होने वाले स्थानों पर भी सभी को दोनों डोज लगवाना होगा। कोचिंग में भी आने वाले पात्र छात्रों को दोनों डोज लगाना सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मध्यप्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची
मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में सियासत जारी है। अब मध्यप्रदेश सरकार पंचायत चुनाव में ओबीसी के आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। गुरुवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार सुप्रीम कोर्ट गई है। कल हमने पुनर्विचार याचिका प्रस्तुत कर दी है। आज जल्दी सुनवाई के लिए हम सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध करेंगे।

बता दें विपक्ष विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर विरोध कर रहे है। कांग्रेस सवाल कर रही है कि मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण के बगैर चुनाव नहीं कराने का आश्वासन दिया था। अब तक सरकार ने आरक्षण को लेकर क्या किया बताएं? इसको लेकर दो बार विधानसभा की कार्रवाई भी स्थगित हो चुकी है।

इंदौर में जबलपुर के आईटी इंजीनियर ने सुसाइड किया

इंदौर में आईटी कंपनी के वर्कर ने फांसी लगा ली। तिलकनगर की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले 25 वर्षीय सत्यम रघुवंशी ने गुरुवार सुबह सुसाइड कर ली। सत्यम मूल रूप से नरसिंहपुर का रहने वाला था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours