आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वर्ण प्राशन 22 व 23 दिसम्बर को

Estimated read time 0 min read

बैतूल। आयुष विभाग द्वारा प्रतिमाह अनुसार शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी बैतूल में डॉ नरेंद्र डढोरे द्वारा पुष्य नक्षत्र 22 दिसम्बर व 23 दिसम्बर को 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को प्रात: 9 बजे से 1 बजे तक निशुल्क स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.ए.एम. बर्डे ने बताया कि प्रतिमाह स्वर्ण प्राशन डाबर इंडिया लिमटेड के सहयोग से कराया जा रहा है। स्वर्ण प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छे से होता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनेक प्रकार की एलर्जी से बचाव होता है। डॉ. बर्डे ने कोरोना वायरस से संबंधित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनमानस से लाभ लेने की अपील की है।

More From Author

+ There are no comments

Add yours