• पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच, पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति

सारणी। बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोभापुर कॉलोनी के बड़े नाले में मंगलवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक कल शाम 4 बजे घर से निकला था और तभी से लापता था। पाथाखेड़ा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसारद शोभापुर कॉलोनी निवासी रामाश्रय उर्फ कन्नू यादव सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। देर रात तक परिवार के सदस्यों द्वारा रामाश्रय की खोज खबर ली गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे घर के पीछे के बड़े नाले में रामाश्रय का शव मिला। पन्नी बीनने वाले व्यक्ति द्वारा नाले में किसी व्यक्ति का शव पड़ा होने की जानकारी दी गई। इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा नाले में जाकर देखा गया तब पता चला कि शव 40 वर्षीय रामाश्रय यादव का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। रामाश्रय डेढ़ माह पहले ही गुजरात से आया था। उसके 3 बच्चे हैं।

मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
राहुल रघुवंशी, प्रभारी, पुलिस चौकी, पाथाखेड़ा

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *