बैतूल। बैतूल में सोमवार रात (साल की सबसे सर्द रात) के बाद आज सुबह एक डिग्री के उछाल ने लोगों को ठंड से थोड़ी राहत दी है। बीती रात तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह बढ़कर 5.8 हो गया है। पिछली 8 फरवरी 2021 को साल का सबसे कम तापमान था। लेकिन सोमवार रात यह घटकर 4.8 पर पहुंच गया और सबसे सर्द रात बनने का तमगा हासिल कर लिया।

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि अगले 2 दिन तेज शीतलहर चलेगी। दिन में धूप निकलने के बाद भी मौसम में ठंडक रही। इससे लोग यह सोचकर परेशान थे कि तापमान में और गिरावट आएगी पर ऐसा नहीं हुआ। रात को तापमान थोड़ा बढ़ा है। बावजूद इसके ठंड से पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पाया है। अभी भी ठिठुरन और गलन भरी ठंड का दौर जारी है।

पिछले दस दिन में यह रहे हालात

  • 10 दिस 14.5
  • 11 दिस 12.5
  • 12 दिस 12.2
  • 13 दिस 12.2
  • 14 दिस 12.4
  • 15 दिस 12.8
  • 16 दिस 12.5
  • 17 दिस 12.4
  • 18 दिस 11.5
  • 19 दिस 08.0
  • 20 दिस 04.8
  • 21 दिस 05.8

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *