• आरोपी से चार मोटर हुई बरामद
  • बरामद मोटरो की करीबन 60 हजार आंकी गई

सारनी। ग्रामीण क्षेत्रों से मोटर चोरी करने वाले चोरो को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। चोरो के पास से चार मोटर बरामद हुई है । बरामद मोटर की कीमत 60 हजार के आसपास बताई जा रही है। इस मामले का खुलासा एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने किया है । एसडीओपी श्री चौहान ने कहा कि ग्रामीण ग्रामीण क्षेत्रों से पानी की मोटर चोरी के मामले में दो चोरो को पकड़ा है। इस मामले में एक आरोपी फरार है। फरार आरोपी के पास से मोटरे बरामद होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि फरियादी सुरेश, अनिल एरपाचे, चंद्रशेखर एवं विशाल मालवीय के खेत से मोटरे चोरी होने की शिकायत मिली थीं। मोटरे चोरी के मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 811,812,814 एवं 814/2021 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों से मोटरे चोरी का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में प्रभारी टीआई फ़तेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटर बेचने की फ़िराक में घूम रहे दो लोगो को पकड़कर पूछताछ करने पर खेतो से मोटर चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में राजेंद्र पिता मगसा मटका कोल,पूरन पिता गुल्लू मटका कोल को गिरफ्तार कर उनके पास से चार मोटर बरामद की है। आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। फरार आरोपी के पास से मोटरे मिलने की उम्मीद है। इस मामले का खुलासा करने में टीम प्रभारी फतेह बहादुर,ए एस आई श्रीकांत वर्मा,जगन्नाथ सिह,शशिकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक आशीष कवडकर,कमलसिंह, दुर्गेश वर्मा,हेमंत, कुँवरलाल वरकड़े सहित अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका रही है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *