टूर्नामेंट के तीसरे दिन बैतूल एकेडमी और रिलायंस इटारसी ने की जीत दर्ज

Estimated read time 1 min read
  • जिला शतरंज अध्यक्ष, जिला बैडमिंटन संघ ने खिलाड़ियों से किया परिचय प्राप्त

बैतूल। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में चल रही 9 दिवसीय स्मृति कप-2021 लेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच बैतूल अकैडमी तथा बार इलेवन के मध्य खेला गया। बार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल दत्त दीक्षित ने बताया कि टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला शतरंज अध्यक्ष उषभ गोठी, जिला बैडमिंटन संघ के प्रवीण गर्ग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहले बल्लेबाजी का फैसला बार इलेवन को महंगा पड़ा जब उनके प्रमुख बल्लेबाज कुल 33 रनों पर गिर गए। विजय भदोरिया के 24 रनों के सहारे बार इलेवन ने कुल 106 रन 8 विकेटों के नुकसान पर बन पाए। बैतूल एकेडमी की ओर से सत्यम, अजय व अंकित ने दो-दो विकेट लिए। 107 रनों के छोटे स्कोर को सुरक्षित करने के लिए अच्छी गेंदबाजी करना प्रारंभ किया। बैतूल एकेडमी के भी चार बल्लेबाज 24 रनों पर आउट हो गए। तब वरुण वर्मा का सहारा मिला। उन्होंने 28 बॉल पर 6 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए और अपनी टीम को विजयी बनाया। बार इलेवन की ओर से विजय ने 3 विकेट लिए।
–दूसरे मैच में रहा रोमांचक मुकाबला–
सह सचिव संजय हुद्दार ने बताया कि दूसरा मैच सतपुड़ा एकेडमी बैतूल और रिलायंस इटारसी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सतपुड़ा एकेडमी की टीम ने निर्धारित ओवर में 156 रन बनाए। इसमें दीपक ने 36 रन तथा आयुष मानकर और अंकित पाल ने नाबाद रहते हुए क्रमशः 35 वर्ष 27 रन बनाए। 156 रन पर एकेडमी के 6 विकेट गिरे। इटारसी की ओर से बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी तो सलीम, आदिल खान एकेडमी के गेंदबाजों पर टूट पड़े और छक्के और चौकों की बरसात करते हुए पहले 3 ओवर में 55 रन बनाएं। तेज गेंदबाज का सहारा ना मिलने पर स्पिन गेंदबाजों को लगाया तब रनों पर थोड़ा अंकुश लगा और चौथे ओवर में सुमित को आउट किया। अंत में रोमांचक मुकाबले में इटारसी 2 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच राहुल को दिया गया।
रविवार होंगे दो मैच
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य राजू देशमुख और शैलेश गुबरेले ने बताया कि रविवार को भी दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कलेक्टर इलेवन और ओल्ड की सीए तथा दूसरा मैच बैतूल एकेडमी और इटारसी के मध्य खेला जाएगा।

More From Author

+ There are no comments

Add yours