बैतूल। जिला अस्पताल में एक दंपत्ति को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, सांईखेड़ा निवासी मनोज किरोदे (25) और उनकी पत्नी गायत्री किरोदे (20) घर में बेहोश हो गए और उनके मुंह से झाग निकलने लगा। जिसे देखते हुए परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. रानू वर्मा ने बताया कि परिजनों ने बताया था कि दोनों ने कोई दवाई खाई है। इसी के चलते उनके मुंह से झाग निकल रहा था। जिन्हें तत्काल नली लगाई है। महिला का कहना है कि उसने कैल्सियम की गोली खाई थीं। फिलहाल दोनों की हालत ठीक है। आब्जर्वेशन में रखा गया है।

डॉक्टर्स का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने खाया क्या है। अस्पताल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी। दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल हालत ठीक है। दवाई खाने से हालत बिगड़ी है, लेकिन स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि क्या खाया है। गायत्री किरोदे की मां ने मनोज किरोदे यानी अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी और मनोज गायत्री के साथ मारपीट करता है और परेशान करता है। यहां तक की गायत्री गर्भवती थी और 6 माह का गर्भ था। लेकिन उसका ध्यान नहीं रखा गया। जिस कारण उसका बच्चा नहीं बच पाया।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *